National News

धोनी के घर में चोरी करने वाली गैंग का हुआ पर्दाफाश, पुलिस का चौकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली:  महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में हो रहे विश्वकप में व्यस्त हैं और उनके घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।पुलिस ने 27 अप्रैल को धोनी के सेक्टर-10 वाले घर से हुई चोरी में लिप्ट आरोपियों को पकड़ लिया है। बता दें कि धोनी ने यह घर किराए पर दिया हुआ है।  गिरफ्तार आरोपियों के पास से एलईडी बरामद हुई है। जबकि बाकी सामान उन्होंने बेच दिया है।

नोएडा पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को पकड़ा है। इस गैंग पर  50 बंद घरों में चोरी करने की चौकाने वाली बात सामने आई है। इस गैंग का एक आरोपी फरार होने में कामयाब हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जानकारी मिली दी कि बुधवार देर रात में गश्त करते समय सूचना मिली कि सेक्टर-45 स्टाइलोम सोसायटी के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी वहां से भागने लगे। तीनों की पहचान राहुल, बबलु, इकलाख के रूप में हुई है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर से एलईडी टीवी की चोरी की थी, उस दौरान विक्रम सिंह नाम का शख्स धोनी के घर में किराये पर रह रहा था। इस चोरी को अंजाम तब दिया गया था, जब धोनी के घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए आरोपियों ने एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की चोरी भी की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी क्षेत्र में सामान बेचने का दिखावा कर खाली मकानों की टोह लेते थे। ये लोग उन मकानों की तलाश करते थे, जहां कोई लाईट नहीं जलती थी। घर में कोई है या नहीं यह जानने के लिए आरोपी कई बार घर की घंटी भी बजाते थे, ये लोग पूरी तरह से सुनिश्चित होने के बाद दरवाजा तोड़ घर में चोरी करते थे।”

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

To Top