National News

लॉकडाउन में बाहर निकला तो पुलिस ने कराया सपना चौधरी के गाने पर डांस,video देखें

Ad

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करने पर पुलिस कड़ी कारवाई कर रही है। लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया में भी आए दिन कई अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रही हैं। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के इटावा में एक पुलिस चौकी का वीडियो इंटरनेट पर रातों रात वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को सपना चौधरी के पॉपुलर सॉन्ग ‘तेरी आख्या का यो काजल…’ पर डांस कर रहा है।

बता दें कि ट्विटर यूजर उमर राशिद ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पुलिसकर्मी उसका डांस देख रहे है। वहीं पीछे से हूटिंग भी सुनाई दे रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर शख्स से थाने में डांस करने को कहा गया था। उमर राशिद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह उत्तर प्रदेश में एक पुलिस चौकी है।

वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वायरल क्लिप को देखकर कुछ लोगों ने पुलिस पर सवाल भी करे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या पुलिस के लिए ये डांस कराना उचित था’। वहीं कुछ लोगों को युवक का डांस खूब पसंद आ रहा है। लोगों ने ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top