National News

ये नया भारत है जो डरता नहीं डराता है,जो कोई नहीं कर सका वो भारत के अभिनन्दन ने किया

Ad

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन की बहादुरी ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। उन्होंने पहले विरोधियों के अपनी जमीन में नकारात्मक करने से रोका और उसके बाद विमान को गिराया।वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों का इस पर कहना है कि शायद ये इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी मिग-21 ने अत्याधुनिक और ताकतवर F-16 को गिरा दिया। मिग-21 को विंटेज विमानों की श्रेणी में रखा जाता है और उसे उड़ाते हुए आधुनिक तकनीक से लैस F-16 को मार गिराने के लिए साहस ही नहीं तकनीक की बेहतरीन समझ और परिस्थितिजन्य सूझबूझ की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक वरिष्ठ वायुसेना ने कहा कि अभिनंदन उन 6 पायलट में से थे, जिन्हें श्रीनगर रवाना किया गया था। मिग-21 के साथ सुखोई-30MKI, मिराज-2000 और मिग-29 जैसे विमानों को सीमावर्ती क्षेत्र में तैयारी के तौर पर भेजा गया था। हमारी कार्रवाई के बाद हमें पता था कि पाकिस्तान कुछ हरकत जरूर करेगा। इसलिए सेना पूरी तरह से मुस्तैद थी।’

वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अभिनंदन के कौशल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शायद यह इतिहास में पहली बार हुआ हो जब रूस के मिग-21 विमान ने अमेरिका के आधुनिक तकनीक और मजबूती से लैस F-16 विमान को ध्वस्त कर दिया हो। आपको बता दें कि अभिनन्दन की बहादुरी से पाकिस्तान भी दंग रहा। इसके अलावा पाकिस्तान ने सिरे से F-16 के नष्ट होने की बात ही खारिज की थी, लेकिन भारत ने नष्ट हुए F-16 के कलपुर्जे दिखा पाकिस्तान की पोल पूरी दुनिया के सामने खोल दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान ने कहा कि  F-16 के जरिए पाकिस्तान की कोशिश भारत के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों पर बम गिराकर नुकसान पहुंचाने की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना के जवानों की तत्परता ने पाकिस्तान की खराब नीयत को कामयाब नहीं होने दिया। शक्तिशाली F-16 विमान के जरिए पाक की कोशिश लेजर गाइडेड बम सैन्य ठिकानों पर दागने की थी। हालांकि, वायुसेना ने बहादुरी से इसे असफल कर दिया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top