National News

पहले प्यार और फिर हुई रोहित की हत्या, अपूर्वा ने पूछताछ में बताई ये बात…

Ad

नई दिल्ली: रोहित शेखर हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच को पहले ही दिन से अपूर्वा पर शक था और उसके बदलते बयानों ने इस बात को पक्का कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपूर्वा ने पूछताछ में कुछ चौकाने वाली बातें भी पुलिस से साझा की। रोहित 15 अप्रैल को उत्तराखण्ड से दिल्ली लौटे थे। वो देर रात अपने घर पहुंचे थे। उन्होने शराब पी हुई थी। अपूर्वा ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी रिश्ते की भाभी कुमकुम के साथ शराब पीने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। अपूर्वा को पहले से ही रोहित और कुमकुम के बीच अवैध संबंध होने का शक था।

 घर में लगे कैमरे में देखा गया कि अपूर्वा ही रोहित के कमरे में घुसती है और वहां से बाहर निकलती है। दोनों अलग-अलग कमरे में रहते थे। इस पर अपूर्वा ने पुलिस को बताया कि उस दिन रोहित ओर उसके बीच फिजिकल रिलेशन बने थे। उसके बाद वो अपने कमरे में चली गई थी। अब बात सामने आ रही है कि इसी दौरान अपूर्वा ने रोहित का गला दबाकर हत्या की होगी।

इस मामले में एक खुलासा और हुआ है कि  रोहित के मोबाइल से 15 व 16 अप्रैल की रात करीब 4.58 बजे कुमकुम के मोबाइल पर फोन किया गया था। हालांकि कुमकुम ने फोन नहीं उठाया था। पुलिस ने जानकारी दी है कि अपूर्वा ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया, इसमें उसके साथ कोई और शामिल नहीं था। गौरतलब है कि रोहित के मोबाइल से घर के लैंडलाइन पर भी फोन किए गए थे। जबकि रोहित की मौत रात करीब 1 बजे हो चुकी थी। इस तरह यह साफ होता है कि यह फोन भी अपूर्वा ने ही किए होंगे।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top