National News

अपूर्वा की मां ने तिवारी परिवार पर लगाए ये आरोप, कहा मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है

Ad

नई दिल्ली: रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा को जेल हो गई है। इस मामले में रोज खुलासे हो रहे हैं। रोहित की हत्या करने वाली अपूर्वा की मां  मंजूला शुक्ला ने ​कई खुलासे किए हैं। सबसे पहले उन्होंने अपनी बेटी को निर्दोष कहा है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले तिवारी परिवार ने हमसे कई सारी बाते छिपाई। रोहित काफी बीमार रहता था। उसे दिल के दौरा भी पड़ चुका था। इसके उसे शराब की लत भी थी। अपूर्वा को ये सारी बातें शादी के बाद पता चली। उन्होंने कहा कि रोहित की मां ने भी हम लोगों को अंधेरे में रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

अपूर्वा की माँ मंजूला शुक्ला ने बताया कि इस षड्यंत्र में पहले रोहित की माँ उज्ज्वला तिवारी ने इसे नॉर्मल डेथ बताया था। उन्हें पता था कि मेरे बेटे को ये बीमारियां हैं, इसलिए डेथ हो गई होगी, लेकिन बाद में कुछ पोलिटिकल प्रेशर के तहत उसे फंसाने की कोशिश की ताकि रोहित की संपत्ति पर अधिकार नहीं जता पाए जबकि उत्तराखंड में उनकी क्या संपत्ति है ये हमें नहीं पता। मेरी बच्ची को उन्होंने फंसा दिया अपूर्वा की जान को खतरा है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है, क्योंकि अपूर्वा कांग्रेस में थी और रोहित बीजेपी से जुड़ा था, जो अपूर्वा को भी बीजेपी में आने की बात कह रहा था।

रोहित अपने पिता एनडी तिवारी के ओएसडी की पत्नी के साथ ही ज़्यादातर रहता था और घटना वाले दिन भी दोनों एक ही कार में शराब पीकर लौटे थे। अपूर्वा की माँ मंजूला ने रोहित और उसके बीच संबंध होने का भी आरोप लगाया है।रोहित और अपूर्वा की शादी में भी उसने अड़चन डाली थी। घटना वाली रात भी वह उसके साथ थी। माँ मंजुला शुक्ला का आरोप है कि उनके नौकर गोलू के हाथ शराब में कुछ मिलाकर भेजा था।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad
To Top