National News

ऐसा क्या हुआ जो महिला को मिली प्रेमी को कंधे पर बैठाकर घुमाने की सजा-वीडियो

Ad

नई दिल्ली: दूसरी बिरादरी में प्रेम करने पर गांव के लोगों ने महिला को सार्वजनिक तौर पर सजा दी। घटनामध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से का है। गांव वालों ने महिला का अपमान किया और सजा के तौर पर गांव के कुछ लोगों ने उसे उसके प्रेमी को कंधे पर बैठाकर चलने को मजबूर किया। जिस व्यक्ति को महिला ने अपने कंधे पर बैठाया है वो उसका पति बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना का वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की सच्चाई सामने आई।  वायरल हो रहे 33 सेकेंड लंबे वीडियो में महिला अपने प्रेमी को अपने कंधे पर ले जाती हुई दिखाई दे रही है।उसके आसपास कई पुरुष चल रहे हैं, जो करीब सभी आयु वर्ग से हैं। यह वीडियो राजधानी भोपाल से लगभग 340 किलोमीटर दूर झाबुआ जिले के देवीगढ़ गांव का है। महिला को अपमानित कर रहे हो उसका मजाक भी बना रहे हैं।

कुछ लोगों ने इसके लिए इस घटना को अपने मोबाइल पर भी रिकॉर्ड किया। इनमें से कुछ लोग लाठी से लैस हैं और एक शख्स छोटे से खंबे  पर चढ़ा हुआ है, और एक झंडा भी फहराता है। महिला को चलने में परेशानी हो थी लेकिन फिर भी चलना जारी रखती है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top