National News

युवक ने शादी करने से किया इंकार, तो हत्या कर भट्ठे में फेंक दिया

Ad

नई दिल्लीः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एक युवक की बेरहमी से पहले हत्या की गई फिर उसे भट्ठे में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मामला मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना के आसमानपुर गांव का है। जहां रजनीश कुमार ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया। इस बीच 8 अक्टूबर को आरोपियों ने रजनीश को मेला देखने के बहाने अपने पास बुलाया। लड़की के परिवारवालों ने राजनीश पर दबाव बनाया। जब वह नही माना तो उसके साथ गाली-गलौच की। और फिर हमला कर दिया। रजनीश ने अपनी जान बचाने चाही लेकिन उसे जान से मार दिया गया। और इतना ही नही इसके बाद उसको भट्ठे में फेंक दिया गया।

मामले के बाद रजनीश के परिवारवालों को इसकी जानकारी करीब दो घंटे के मिली। इसके बाद रजनीश के दादा ने हथौड़ी थाना में बोचहा के भुसाही और रोसी गांव से कुछ लोगों पर आरोप लगाया। और मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रजनीश कुमार का शव आसमानी टोला इटवा स्थित एक भट्ठा से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रजनीश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः संतान ना होने पर पति ने पत्नी को मार डाला, हुई उम्रकैद

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पिता-बेटी ने खाया जहर, हुई मौत, रुला देगी कहानी

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानीः ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की संदिग्ध हालत में मौत, ट्रेन में मिला शव

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड खबर: इस एक्ट्रेस के साथ होगी मनीष पांडे की शादी, तारीख हुई फिक्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top