National News

Lockdown में बड़ा बवाल,मास्क ना लगाने पर एसएचओ ने कांस्टेबल की कर दी पिटाई

Ad

नई दिल्लीः कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए भारत में लॉकड़ाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं जो लोग लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस आए दिन कड़ी कारवाई कर रही है। लेकिन दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मास्क नहीं लगाने पर एसएचओ और कांस्टेबल एक दूसरे से भिड़ गए।

बता दें कि घटना सोमवार देर रात प्रेम नगर इलाके की है। कांस्टेबल जोगेंद्र ने एसएचओ पर लाठी से पिटाई का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है। कांस्टेबल जोगेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी दुर्गा चौक पर ड्यूटी दे रहे थे। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सीआरपीएफ की भी टीम तैनात थी। कांस्टेबल जोगेंद्र द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, सीआरपीएफ के जवानों ने कहा कि उन्हें खाना खाना है। उन्होंने पानी मांगा। कांस्टेबल ने पानी दिया और मास्क हटाकर खुद भी पानी पीने लगे, तभी एसएचओ इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश पहुंच गए और बिना मास्क देखने पर गलत शब्द का अपयोग किए। कांस्टेबल का आरोप है कि एसएचओ ने डंडे से पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पीसीआर ने कांस्टेबल का संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराया।

एसएचओ से विवाद के बाद गुस्साए कांस्टेबल ने दोबारा 100 नंबर डायल कर खुदखुशी करने की धमकी दी और फोन बंद कर लिया। इस सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल को बहादुरगढ़ स्थित घर से लेकर रोहिणी के अलग-अलग इलाकों में ढूंढ़ा। और कुछ समय बाद उसे पुलिस ने ढूंढ़ लिया। बता दें कि प्रेम नगर थाने के एसएचओ आनंद प्रकाश पर पहले भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है।

एडिशनल सीपी एसडी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर मौजूद अर्धसैनिक बल के जवानों से भी लिखित बयान लिए जाएंगे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल ने खुद ही अपने सिर पर पत्थर मारा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

To Top