National News

शादी में दुल्हे के दोस्तों ने गिफ्ट में दिया 5 लीटर पेट्रोल

Ad

नई दिल्ली: पेट्रोल के बढ़ते दामों ने पूरे देश को परेशान कर रखा है। लोग परेशान हैं और सरकार के पास पेट्रोल के दामों को कम करने को कोई उपाय भी नहीं है। देश के विभिन्न हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ भारत बंद भी किया था। वहीं पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में थोड़ा मजाक भी है लेकिन इसने अपनी तरफ लोगों को खींचा है। मामला का है, जहां एक शादी में कुछ दोस्तों ने अपने दुल्हे दोस्त को गिफ्ट में पांच लीटर पेट्रोल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

तमिल टीवी चैनल ‘पुथिया तलाईमुरई’ की खबर के अनुसार यहां विवाह समारोह के दौरान जब नवदंपती मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे तभी दूल्हे के दोस्त पांच लीटर पेट्रोल की केन लेकर वहां पहुंच गए। चारों तरफ ठहाकों के बीच दूल्हे ने इस उपहार को स्वीकार किया। चैनल ने इस घटना का 39 सेकंड का वीडियो दिखाया। बता दें कि तमिलनाडु में पेट्रोल के दाम 85.15 रुपये प्रति लीटर हैं। दूल्हे के दोस्तों ने कहा कि इतना महंगा पेट्रोल उपहार के रूप में जरूरत की वस्तु बन गया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया में काफी शेयर कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top