National News

मंत्री बोलीं- रोज दो बार करती हूं अग्निहोत्र, नहीं होगा कोरोना

Ad

नई दिल्ली:कोरोना वायरस की तीसरी लहर देशभर में अपने पैर पसार रही है। हर रोज कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के आंकड़े पिछले दिन से ज्यादा आ रहे हैं। पिछले 3 दिन से हर दिन डेढ़ लाख से ऊपर कोरोना केस आ रहे हैं। जानकारों की मानें तो जनवरी माह के अंत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अपने चरम पर होगी। ऐसे में प्रदेश और केंद्र सरकार लोगों से सजग रहने और कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोरोना नियमों का पालन जैसे मास्क लगाना, बार बार हाथ धोने और जरूरत पर ही बाहर जाने की गुहार कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मध्यप्रदेश की एक भाजपा मंत्री से जब मास्क ना लगाने को लेकर सवाल किया गया तो उनका एक अचंभित कर देने वाला बयान सामने आया। भाजपा के कई नेताओं के पूर्व में भी कोरोना को लेकर बेतुके बयान सामने आए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर से जब मास्क ना लगाने को लेकर कारण पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह पिछले 30 वर्षों से सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हैं जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोरोना उन पर हमला नहीं कर पाता। जहां एक तरफ हर दिन नेता, अभिनेता और मंत्री दर्जनों की संख्या में रोज कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और लोगों से सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। वहीं किसी मंत्री का इस तरह का बयान देना हैरान कर देने वाला है जब सरकारें कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर रोकथाम की पूरी कोशिशें कर रही हैं और जनता से कोरोना नियमों का पालन कर सुरक्षित रहने की बात कह रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top