National News

दरिंदगी की हद पार, पिता के सामने छह लोगों ने किया बेटी से गैंगरेप

Ad

नई दिल्ली: बिहार से सामने आ रही एक घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया। घर में पानी मांगने के लिए घुसे 6 लोगों ने पिता को बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना बिहार के किशनगंज की है। इस घटना के सामनने आने के बाद पूरे देश में उबाल है। घटना के बाद पीडित के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को देर रात पानी पीने के बहाने कुछ लोगों ने उसके घर का दरवाजा खुलवाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

एनीमिया की परेशानी से मिलेगा राहत, जरूर देखें साहस होम्यो टिप्स

इसके बाद वो जबरन घर के अंदर घुसे। आरोपियों ने उसे बंधक बनाया और गांव के बाहर ले गए। उन्होंने पीडित के पिता की जमकर पिटाई की और उसे रस्सी से बांध दिया। दरिंदों ने पिता के ही सामने उसकी बेटी का रेप किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार हाल ही में उस गांव में आकर रहने लगा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीडित परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता और उसके परिवार के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

1983 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य की हल्द्वानी लाइव से खास बातचीत

पीड़िता के पिता ने बताया कि सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले थे। पुलिस की मानें तो इनकी पहचान फैज आलम, अब्दुल मन्नान, कालू, कासिम, तकसीर और अंसार के रूप में हुई है। इनमें से दो युवक बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। इन दोनों ने ही पानी पीने के बहाने पीड़िता के घर का गेट खुलवाया था। स्थानीय एसपी कुमार आशीष ने कहा कि इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके  खिलाफ स्पीड ट्रॉयल चलाया जाएगा। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, फिलहाल इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top