National News

Uttarakhand के गरीब बच्चों को मिली राहत, अब गरीब सवर्ण बच्चों को भी मिलेगा आरक्षण

Ad

देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिह रावत ने यह आदेश जारी किया है कि अब Uttarakhand के गरीब श्रेणी में आने वाले बच्चों को मिलेगा 10%  आरक्षण मिलेगा,अब सरकारी स्कूलों व डिग्री कॉलेज प्रवेश में भी 10% आरक्षण मिलेगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के निर्दशो का पालन करते हुए इस आशय का आदेश मंगलवार को  प्रमुख सचिव(उच्च शिक्षा) आंनद बर्धन द्वारा जारी कर दिया था।

Uttarakhand में गरीब श्रेणी में आने वाले छात्रों को सरकार द्वारा संचालित आधा दर्जन विश्वविघालयों,104 डिग्री कॉलेज तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 15 डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश के समय 10% आरक्षण मिलेगा, प्रमुख सचिव आंनद बर्धन ने प्रदेशों के विश्वविघालयों के रजिस्ट्रारों और डिग्री कॉलेजों के प्रशासकों को आदेश लागू करने को कहा है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्चतर शिक्षा विभाग के 17 जनवरी 2019 के पत्र के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एंव अन्य पिछडा वर्ग को दिये जा रहे आरक्षण के अतिरिक्त वर्तमान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को महाविघालय एंव विश्वविघालय में प्रवेश के लिए 10% आरक्षण दिया जाएगा.

इसके लिए कुल संख्या में वृद्धि की जाएगी. ताकि आर्थिक रुप से कमजोर,गरीब लोगों को सरकार की और से कुछ सहायता मिल सके। संसदीय कार्य विभाग उत्तराखण्ड शासन की 7 मार्च 2019 की अधिसूचना उत्तराखण्ड लोग सेवा विधेयक 2019 को जारी करते हुए यह भी कहा गया कि लोक सेवाओं और पदो में आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के लिए सीधी भर्ती में 10% आरक्षण दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top