Uttarakhand News

अल्मोड़ा की नीमा भगत दिल्ली में बनी प्रदेश मंत्री, पूर्वी दिल्ली की मेयर भी रह चुकी हैं

Ad

हल्द्वानी: राज्य से निकलकर कई ऐसे चहरे हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में शानदार काम किया और पूरे देश में पहचान बनाई। यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहता है। शिक्षा , खेल और फिल्मी जगत में कई ऐसे लोग हैं जिनके कामयाबी के सफर की कहानी उत्तराखंड से शुरू हुई और आज उनके नाम के साथ राज्य के नाम जोड़ा जाता है। राजनीति में भी कई ऐसे नेता हैं। दिल्ली की बात करें तो इसी साल सभी ने देखा कि कैसे हल्द्वानी के रवि नेगी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया को टक्कर दी। कैसे एक कार्यकर्ता भाजपा के युवा चहरों में अपना नाम शामिल करने में कामयाब रहा। इसी तरह अल्मोड़ा से निकलकर दिल्ली गई नीमा भगत भी हैं। जो पहले पूर्वी दिल्ली की मेयर बनी। जनता से जुड़ाव और लगातार सामाजिक कार्यों में भागेदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में DM, SDM व CDO हुए कोरोना संक्रमित, 3 दिन बंद रहेगा जिला मुख्यालय

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल की बदली हालत से CM हुए खुश, बोले Well done डीएम सविन

गुरुवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। मंडल व जिला अध्यक्षों की तरह प्रदेश की टीम में भी नए व युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। इस लिस्ट में पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत का नाम शामिल हैं। नीमा भगत को भाजपा ने प्रदेश मंत्री की अहम जिम्मेदारी दी है। वह दिल्ली एमसीडी चुनाव में दो बार सभासद बनी और साल 2017 में नीमा भगत पूर्वी दिल्ली की मेयर बनी थी। पढ़ना जारी रखें…

यह भी पढ़ें: बेटियां ही नहीं बेटे भी सुरक्षित नहीं हैं, हल्द्वानी में युवक के साथ कुकर्म का मामला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:रोडवेज कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है, महाप्रबंधक का घेराव

नीमा भगत अल्मोड़ा के सोनी गांव की रहने वाली हैं। नीमा की माता देवकी उपाध्याय राज्य आंदोलनकारी रही है। नीमा ने अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर से पढ़ाई की। वह नगर के पलटन बाजार में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। विवाह होने के बाद वह दिल्ली चले गई लेकिन सामाजिक कार्यों से वह जुड़ी रही। उनकी मां आंदोलनकारी थी तो उन्हें यह शिक्षा बचपन से मिली थी। नीमा भगत को अब भाजपा ने प्रदेश मंत्री बनाया है और इसके बाद उत्तराखंडवासियों की तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीमा भगत को बधाई दी। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो विकास भगत और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजयुमों गौरव जोशी ने भी नीमा भगत को हल्द्वानी से बधाई भेजी। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad
To Top