Nainital-Haldwani News

नैनीताल आने वाले सैलानी ध्यान दें, इस शर्त के साथ मिलेगी होटल में एंट्री

Ad

नैनीताल: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ( Corona virus new variant) ने विश्वभर में चिंता बढ़ा दी है। सबसे पहले नया वैरिएंट ओमिक्रोन साउथ अफ्रीका में सामने आया था, इसके बाद से सभी दिशों ने अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर खास नजर बनाई जा रही है और कोरोना जांच को भी अनिवार्य कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्र और राज्य सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। उत्तराखंड में भी बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।

उत्तराखंड में सैलानियों की भीड़ हर वक्त रहती है और ऐसे में नैनीताल में नया नियम बनाया गया है। जिला प्रशासन ने होटल एसोसिएशन को निर्देश दिए हैं कि नगर में रूकने वाले पर्यटकों ( TOURIST IN NAINITAL ) के पास वैक्सीन की डबल डोज का सर्टिफिकेट या फिर आरटीपीसीआऱ रिपोर्ट होना बेहद जरूरी है।

एसडीएम प्रतीक जैन ने कहा कि सुरक्षा जरूरी है और लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। पर्यटकों को कमरा देने से पहले कोरोना वैक्सीन व कोरोना जांच रिपोर्ट लेना होटल के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम बाजार में घूमेगी और रैंडम सैंपलिंग करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top