Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, भारत सरकार ने चेताया

Ad

देहरादून: पड़ोसी देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से चिंता भारत में भी बढ़ गई है। अब केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइंस जारी की तो प्रदेश सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्की की अनिवार्यता पर भी निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संसाधनों को सुनिश्चित करने के साथ साथ भारत सरकार ने समस्त प्रदेशों को टीकाकरण की दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर जारी है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी कहा गया था कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद एसओपी जारी की जाएगी। अब भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी प्रदेशों को निर्देश दिए हैं।

इन गाइडलाइंस के अनुसार भीड़भाड़ वाली जगहों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। ऐसे स्थानों में मास्क पहनने के नियम को भी प्रेषित किया गया है। ये भी कहा गया है कि सांस में दिक्कत होने पर जो भी मरीज अस्पताल आएगा, उसका कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सरकार का कहना है कि टीकाकरण की वजह से रिस्क कम है मगर फिर भी अस्पतालों में ऑक्सीजव बेड व सिलेंडर, दवाईयां होना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top