Uttarakhand News

नैनीताल में नया ट्रैफिक प्लान होगा लागू,वाहनों पर लगाए जाएंगे टैग

Ad

नैनीताल: पर्यटन की दृष्टि से गर्मियों का मौसम नैनीताल के लिए अहम होता है। प्रशासन इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ है और इसलिए मार्च के अंतिम हफ्ते तक सरोवर नगरी में नई ट्रफिक व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत सरोवर नगरी में वाहनों के दवाब के कम किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो … इसको लेकर भी मंथन लगातार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को तल्लीताल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कारोबारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों व टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सीजन में यातायात प्रबंधन कर जाम की स्थिति से निपटने के पुलिस पूरा प्रयास करेगी। जाम के वजह से सैलानी और व्यापारी दोनों को परेशानी होती है और इस परेशानी का हल निकालने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। कारोबारियों ने एसएसपी को सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने के वजह से जाम लगने के बारे में बताया।

एसएसपी ने बताया कि मार्च के अंत तक नैनीताल के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नैनीताल निवासियों को शहर में प्रवेश करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगरपालिका के साथ बैठक करने के बाद लोकल के वाहनों में टैग लगाने का काम भी किया जाएगा। शहर के भीतर वाहनों का दबाव बढ़ने और पार्किंग क्षमता फुल होने के बाद ही पर्यटक वाहनों को शहर से बाहर रोका जाएगा। मार्च में जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद नए सीजन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top