Uttarakhand News

पौड़ी के द्वारीखाल में खाई में गिरी वैन, 4 लोगों की मौत 5 घायल

Ad

देहरादून: सड़क हादसे ने एक बार फिर उत्तराखण्ड की धरती को खून से लाल कर दिया।  द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम सिलोगी से लगभग 20 किमी आगे ग्वील मार्ग पर कार के खाई में गिरने 4 लोगों की मौत गई। बताया जा रहा है कि कार में 9 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और  रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार सिलोगी से बन्नी गांव की ओर जा रही थी। ग्वील मार्ग के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस दी। पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर सभी को खाई से बाहर निकालकर चैलूसैंण अस्पताल में भर्ती कराया। लैंसडौन तहसील के तहसीलदार राजेंद्र रतूड़ी ने बताया कि हादसे में ग्राम बन्नी निवासी खुशी नेगी (5) पुत्री धनवीर सिंह, संगली देवी (70) पत्नी कुंदन लाल और चालक हुकम (25) पुत्र बृजमोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि ममता देवी (25) पत्नी धनवीर सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। बताया कि दुर्घटना में शिवानी (14) पुत्री दिनेश, संजय (45)पुत्र शम्भू, नैना (6 माह) पुत्री धनवीर, मोहन लाल (60) पुत्र कुंदन लाल, सुमद्र (58) पत्नी मोहन लाल घायल हो गए।

उत्तराखण्ड में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों को डरा दिया है। मुसाविर पहाड़ों की यात्रा में भयभीत होने लगे है। फरवरी से करीब 80 से ज्यादा लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उत्तराखण्ज के पहाड़ों की सड़कों को किसकी नजर लगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top