Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट पार्क में 15 जून से बंद हो जाएगा नाइट स्टे, जल्दी करा लें बुकिंग

Ad

रामनगर: कॉर्बेट पार्क में घूमने के लिए पर्यटक देश के कोने कोने से आते हैं। कॉर्बेट पार्क में अलग अलग जोन हैं। गर्मी के सीजन में खासकर यहां सफारी करने के इच्छुक सैलानियों की भीड़ खासकर भारी रहती। अबकी बार भी कॉर्बेट प्रशासन ने वेबसाइट को बुकिंग के लिए खोल दिया है। बता दें कि बुकिंग 14 जून तक खोल दी गई है। हालांकि 14 जून तक की कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे किया जा सकता है। 15 जून से नाइट स्टे बंद हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कॉर्बेट पार्क के ढिकाला समेत सभी पर्यटन जोन में सीजन को देखते हुए ही बुकिंग की जाती है। इसी कड़ी में मॉनसून सीजन के मद्देनजर 15 जून से 15 नवंबर तक कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे बंद कर दिया जाता है। डे विजिट की बात करें तो बिजरानी पर्यटन जोन भी 30 जून को बंद कर दिया जाता है। गौरतलब है कि कई सारे पर्यटकों द्वारा कॉर्बेट पार्क विजिट या स्टे के लिए पहले से ही बुकिंग करा ली जाती है।

अप्रैल के लिए काफी सैलानी बुकिंग करा चुके हैं। मौजूदा वक्त में ढिकाला, गैरल, न्यू एफआरएच, सर्पदुली, सुल्तान के अलावा बिजरानी, झिरना में अग्रिम कक्षों को सैलानियों ने नाइट स्टे के लिए बुक करा लिया है। सिर्फ दो दिन के अंदर 395 लोगों ने डे विजिट जबकि 15 लोगों ने नाइट स्टे के लिए एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कराई है। कार्बेट के वार्डन आरके तिवारी ने जानकारी दी और बताया कि 14 जून तक ही नाइट स्टे के लिए बुकिंग खुली हुई हैं। पर्यटक कार्बेट की आधिकारिक वेबसाइट www.uk.gov.in पर बुकिंग करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top