Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से नरीमन तक बना पार्किंग जोन खत्म, 7 दिन का दिया गया वक्त

Ad

Haldwani:- हल्द्वानी की सड़कों पर काठगोदाम से नरीमन चौराहा तक खड़े रहने वाले वाहनों के लिए जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। बीते बुधवार इस क्रम में नैनीताल रोड पर खड़े इन अनधिकृत वाहनों को हटाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में हुआ, जिसमें सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, के०एम०ओ०यू० लि० से श्री हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक एवं श्री सुरेश सिंह उसीला, चेयरमैन सेन्ट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी से श्री इन्दर सिंह कार्की, निर्मला कॉन्वेन्ट स्कूल हल्द्वानी से जैक्सन मसी, सेन्ट्रल बस ट्रान्सपोर्ट से श्री विक्रम सिंह नेगी तथा श्री नन्दन सिंह बोरा, और बन्सल ट्रान्सपोर्ट से श्री राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया। (Nainital Road Haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में सभी सम्बन्धितों को बताया गया कि कैसे नैनीताल रोड में काठगोदाम से नरीमन चौराहा तक खड़े इन वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, और साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी रहती है। इस स्थान पर बड़ी संख्या में प्राइवेट बस, स्कूल बस, व केमू बसों की पार्किंग को अनिधिकृत करते हुए, वाहन स्वामियों को अपने-अपने वाहनों को उक्त स्थान से हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में वाहन प्रतिनिधियों द्वारा वाहनों के लिए अन्यत्र पार्किंग सुविधा तलाश करने हेतु एक सप्ताह का समय मांगा गया। वाहन स्वामियों के अनुरोध अनुसार उन्हें एक सप्ताह का समय प्रदान करते हुए अवगत किया गया। बैठक में बताया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर वाहनों को उक्त स्थान से हटाया ना गया तो नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ( No parking zone declared in Nainital road from Kathgodam to Nariman chauraha)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top