Rudraprayag News

केदारनाथ धाम में सुशांत सिंह राजपूत नहीं CDS बिपिन रावत के नाम पर बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट

Ad

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को अच्छी स्मृतियां देने के लिए विभिन्न जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने का फैसला लिया गया था। इस फैसले में कुछ बदलाव हुआ है। पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने थे। लेकिन अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत के प्रथम सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले चार धाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक की थी। इस बैठक में कई अहम पहलुओं को लेकर चर्चा की गई थी। बैठक में पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए थे कि तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ बेजुबान प्राणियों की सेहत का ख्याल भी रखा जाए। तभी उन्होंने यह भी निर्देश दिए थे कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

केदारनाथ धाम मार्ग पर इन सेल्फी प्वाइंट को बनाया जाना था। लेकिन सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने इस फैसले का विरोध किया। जिसके बाद अब सेल्फी प्वाइंट प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाए जाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि यह हमारी तरफ से धरती पुत्र को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top