Uttarakhand News

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को मिली जीत से अनुमान जाने लगा था कि संगठन अब कुमाऊं विश्वविद्यालय के अन्य कॉलेज में भी अपना जादू बरकरार रख पाएंगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। खटीमा डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के एबीवीपी को सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में भी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ जहां 4 साल बाद एबीवीपी को हार का सामना करना पड़ा। एनएसयूआई के प्रत्याशी सुनील सिंह छात्रसंघ के अध्यक्ष बनें। उन्होंने एबीवीपी प्रत्याशी दिवाकर सिंह बिष्ट को 661 वोटों से मात दी। इसके अलावा अक्ष्यक्ष पद की उम्मीदवार रिता गोस्वामी को 174 वोट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

उपाध्यक्ष की कुर्सी सोहित भट्ट को मिली। इस कुर्सी के लिए मुकाबला काफी क्लॉज़ रहा।सोहित भट्ट ने अपने प्रतिद्वंद्वी विमल कांडपाल को 248 मतों से पराजित किया।  रोहित भट्ट को 1497 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी विमल कांडपाल को 1249 वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष का पद मनीषा अपने नाम करने में कामयाब रही। उन्हें 1634 वोट मिले।  कोषाध्यक्ष मनीष टम्टा बनें। इसके अलावा आशीष कुमार (सचिव),दीपक कनवाल (सयुक्त सचिव निर्विरोध ), ललित मोहन (विश्वविद्यालय प्रधिनिधि) विजय रहें।  उन्होंने दीपक सिंह को 681 मतों से हराया। सांस्कृतिक परिषद के मुख्य संयोजक पद के लिए महेन्द्र सिंह महरा ने जीत हासिल की। उन्होंने कमल जोशी को 469 मतों से हराया। संकाय प्रतिनिधि विज्ञान पद पर चंदन सिंह रावल ने चुनाव जीता उन्होंने पंकज आर्या को 302 मतों से हराया। आस्था संपादक, संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य, और संकाय प्रतिनिधि शिक्षा संकाय पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

छात्रसंघ चुनाव के नतीजें

  • अध्यक्ष- सुनील सिंह 1631
  • उपाध्यक्ष-रोहित भट‌्ट 1497
  • छात्रा उपाध्यक्षा- मनीषा 1634
  • सचिव- आशीष कुमार पंत 1629
  • संयुक्त सचिव-दीपक कनवाल निर्विरोध
  • कोषाध्यक्ष -मनीष टम्टा 1342
  • विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- ललित मोहन 1390

 

 

No automatic alt text available.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top