National News

चौंकाने वाला मामला, पैसे देने से इंकार किया तो पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Ad

लखनऊ: जमाने में जिस गति से बदलाव हो रहे हैं, रिश्तों की कद्र भी धीरे धीरे खत्म हो रही है। कुछ मामले ऊपर कही बात को शतक प्रतिशत सच साबित कर देते हैं। एक पोते ने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार डाला है। उसने पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल तो आरोपी पोता मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

निगोहा क्षेत्र के करनपुर गांव में पोते ने दादी से उनकी पेंशन के रुपए मांगे थे। मगर दादी का पोते को मना करना उन्हें भारी पड़ गया। पोते ने गुस्से में आकर दादी की हत्या कर डाली। उसने पिता पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पोते के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, करनपुर में शीतला देवी अपने बेटे सुरेश कुमार, पोते, पोते की पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ रहती थीं। रविवार को पोते ने अपनी दादी सेवृद्धा पेंशन के रुपए। पैसे नहीं देने पर दोनों में बहस हुई और अंत में दादी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। बीचबचाव में पिता भी घायल हो गए। शीतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी पत्नी और बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गया। किसी तरह आस-पड़ोस के लोगों ने घायल सुरेश को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शीतला देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीसीपी साउथ जोन राहुल राज ने बताया कि आरोपी पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल सुरेश का अस्पताल में इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top