Haridwar News

उत्तराखंड खबर: बाइक के खाई में गिरने से एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Ad

हरिद्वार: कलियर की ओर जा रहे बाईक पर सवार तीन लोगों की जान तब मुश्किल में फंस गई जब उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, दो युवकों की जान बची है मगर वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला के रहने वाले तीन युवक देर रात गांव से कलियर की ओर जाते समय रतमऊ नदी का पुल पार करते ही बैलेंस खोकर गहरी खाई में गिर गए। एक युवक ने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को बताया तो टीम ने आकर रेस्क्यू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

मृतक की पहचान मोनू पुत्र रामचंदन और घायलों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र बालचन्द एवम सोनू पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है। बता दें कि धर्मेंद्र जीआरपी में है और इस वक्त उसकी हरिद्वार में तैनाती है। धनोरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top