Dehradun News

उत्तराखंड में एक बर्थडे पार्टी में बड़ा बवाल, गुस्साए लोगों ने धारदार हथियार से युवक को गोद डाला

File Photo
Ad

ऋषिकेश: आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कभी भी किसी भी माहौल को बिगाड़ सकते हैं। जन्मदिन का मौका हर्षोल्लास के लिए होता है ना कि किसी गंभीर विवाद के लिए। लेकिन उत्तराखंड में एक क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी में चार लोगों को किसी बात पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने एक कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने जानकारी दी और बताया कि गट्टूगाड़ में शिवालिक कैंप और एकलव्य कैंप आसपास में ही संचालित होते हैं। दोनों में विवाद की स्थिति आए दिन उत्पन्न होती रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात एकलव्य कैंप में किसी की बर्थडे पार्टी थी। जहां पर दोनों कैंप के संचालकों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोप है कि एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए।

जिसके बाद दोनों पक्षों में खूब हाथापाई हुई। इतने में शिवालिक कैंप के कर्मचारी 22 वर्षीय यशपाल निवासी माला गांव, यमकेश्वर पर एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आनन-फानन में उसे एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top