Dehradun News

उत्तराखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल AIIMS में OPD बंद, फोन कर डॉक्टर्स से सलाह ले सकते हैं मरीज

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद एम्स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी सुविधा बंद कर दी गई है। प्रतिदिन हॉस्पिटल में सैकड़ों की तादत में मरीज पहुंचते हैं। इससे कोरोना फैलना का खतरा भी बढ़ता है। इसी को देखते हुए ओपीडी को बंद किया गया है। हालांकि मरीजों को टेलिमेडिसिन ओपीडी की सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर इमरजेंसी, ट्रॉमा और रेडियोथेरेपी से संबंधित सेवाएं जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार से जनरल ओपीडी सेवा बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे जारी रखी गई है। इस बारे में संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर अश्वनी कुमार दलाल द्वारा जानकारी दी गई कि जनरल ओपीडी सेवाएं सोमवार से बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे निर्बाध गति से संचालित किया जाएगा। कैंसर ग्रसित वह मरीज जिनका पहले से इलाज चल रहा है और जिन्हें कीमोथेरेपी तथा रेडियोथेरेपी की आवश्यकता होती है। उन्हें सेवा मिलते रहेगी।

उन्होंने मरीजों से अपील की है कि वह अनावश्यक परेशान ना हो और एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाएं। कोरोना वायरस के ग्राफ के बढ़ने की वजह से ये फैसला किया गया है और हम मरीजों से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। टेलिमेडिसिन सेवाओं के संपर्क नम्बर निम्न हैं। टोल फ्री नंबर 1800-180-4278, दूरभाष नंबर 7454989545, 9621539863, 7302895044

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top