Almora News

अल्मोड़ा के बेटे को बधाई दें, पारस पांडे ने सेना में अफसर बनकर बढ़ाया देवभूमि का मान

Ad

अल्मोड़ा: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने वालों का एक अच्छा खासा हिस्सा उत्तराखंड के युवाओं से मिलकर बनता है। देवभूमि के युवाओं के अंदर देश सेवा करने का ऐसा जुनून है कि आप हर क्षेत्र में सुबह 4 बजे से युवाओं को सड़कों पर पसीना बहाते हुए देख सकते हैं। इस बार अल्मोड़ा के होनहार पारस पांडे सेना में अफसर बन गए हैं। जिसके बाद उनके गृह क्षेत्र पाटिया गांव में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि शनिवार को देहरादून में आई एम की पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें अल्मोड़ा के ऐतिहासिक गांव पाटिया के मूल निवासी पारस पांडे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। सेना में अफसर बने पारस पांडे गिरीश चंद्र पांडे और भावना पांडे के पुत्र हैं। वर्तमान में पारस का परिवार अल्मोड़ा के झिझाड़ मोहल्ले में रहता है।

पारस अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। बता दें कि 2015 में कुर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से हाई स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद पारस ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पासिंग आउट परेड में यह सम्मान मिलने के दौरान उनके पिता गिरीश चंद्र पांडे और माता भावना पांडे मौजूद थे। आपको यह भी बता दें कि आई एम की पासिंग आउट परेड में 321 कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top