Haridwar News

कुंभ को लेकर जरूरी सूचना,ट्रेन बुकिंग के दौरान दिखानी पड़ सकती है आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Ad

हल्द्वानी: कुंभ की तैयारी जोरों से चल रही है। एसओपी भी जारी हो गई है और कोरोना वायरस को देखते हुए सख्त फैसले भी लिए गए हैं। वहीं रेलवे ने भी यात्रियों की सहूलित के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया है। इसके अलावा रेलवे कोरोना वायरस से यात्रियों को बचाने के लिए अन्य नियमों पर मंथन कर रहा है। वहीं एक अपडेट यह सामने आ रहा है कि कुंभ मेले में जाने के लिए टिकट बुक करने वाले वाले श्रद्धालूं को कोरोना जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी पड़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीआरएस सिस्टम में जांच रिपोर्ट का क्रमांक और अन्य विवरण भरा जाएगा। इसके बाद ही यात्री को आरक्षण मिलेगा। यह बाध्यता सिर्फ कुंभ क्षेत्र यानी हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर आदि स्टेशनों की यात्रा के लिए होगी। रेलवे पीआरएस को अपटेड करने पर विचार कर रहा है। यह सुझाव रेलवे को उत्तराखंड के मेला अधिकारियों ने दिया है ताकि कोरोना वायरस के बचा जा सके।

बुधवार को हरिद्वार में रेलवे और उत्तराखंड के मेला अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के मेला अधिकारी दीपक रावत और आईजी संजय गुंजियाल ने रेलवे से पीआरएस को अपडेट को कहा, जिससे आरक्षण के समय यात्री की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जा सके और उसका विवरण दर्ज किया जा सके।

इसके बाद ही यात्री को टिकट मिल पाएगा। इसके अलावा किसी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदत्त मेडिकल सर्टिफिकेट भी यात्री को अपने साथ रखना होगा। बता दें कि शासन की ओर से जारी एसओपी के अनुसार कुंभ क्षेत्र में प्रवेश के लिए यात्री के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

बैठक में मेला अधिकारियों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों से कहा कि शाही स्नान के लिए या अन्य तिथियों में भी रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें न चलाए। केवल वही 21 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएं जो कि पहले से संचालित हैं। इसके अलावा मेला स्टेशनों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इससे स्टेशन में भीड़ नहीं लगेगी जो कोरोना वायरस से बचाव हेतु कारगर साबित होगी।

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मेला स्टेशनों पर दिशाओं के अनुसार तीन अलग-अलग शेल्टर होने चाहिए। अलग-अलग दिशाओं को जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग शेल्टरों में एकत्र किया जाएगा। शेल्टरों में ही टिकट बुकिंग काउंटर होने से मुख्य काउंटर पर भीड़ न लगे। प्रत्येक शेल्टर 350 लोगों की क्षमता वाला है।

मुरादाबाद रेल मंडल के डीसीएम गौरव दीक्षित ने कहा किपीआरएस को अपडेट करने में वक्त लगेगा। इसलिए हरिद्वार या किसी अन्य मेला स्टेशन के लिए आरक्षण कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर कोरोना जांच कराने के लिए संदेश भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के पास कोरोना जांच रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी न हो।

वहीं ट्रेन के प्रस्थान से दो घंटे से पहले प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पहले स्टेशन के भीतर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि मेला स्टेशनों के परिसर में वाहन लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि कुंभ के दूसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पुरुषार्थ मार्केट की ओर से ही यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top