Haridwar News

शाही स्नान से पहले SOP जारी,श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण और कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य

Ad

हरिद्वार:कुंभ 2021 की तैयारी जोरों से चल रही है। कोरोना वायरस के बीच इस महोत्सव को पूरी सुरक्षा के साथ बनाया जाए, इस पर मेला प्रशासन सबसे ज्यादा गंभीर है। कुंभ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने कोरोना संबंधी SOP को 10 मार्च से 12 मार्च तक लागू करने का आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अनुसार पहले शाही स्नान पर 11 मार्च को हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। श्रद्धालु पंजीकरण के लिए कुंभ मेला पुलिस और मेला प्रशासन की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अपने साथ तीन दिन पुरानी RTPCR जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।

मेला अधिकारी दीपक रावत को सरकार की ओर से मजिस्ट्रेट पावर दे दी गई है। इस बारे में  मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि केंद्र से जारी SOP को 1 अप्रैल से लागू होना था जब से कुम्भ का नोटिफिकेशन होना है लेकिन सरकार ने सुरक्षा को देखते हुए 10, 11 और 12 मार्च को भी कोरोना SOP  को लागू करने के आदेश जारी किए हैं। मेला पुलिस पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह श्रद्धालुओं के पंजीकरण और RTPCR जांच नेगेटिव रिपोर्ट को जरूर चैक करें। वही जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि SOP को लागू करने के लिए निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top