Uttarakhand News

उत्तराखंड: क्या पटवारी परीक्षा हुई है लीक !

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर पेपर लीक से जुड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड में 4 दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा लीक होने की आशंका जताई जा रही है । इस मामले में कनखल थाने में एफ आई आर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। उत्तराखंड एसटीएफ ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है, हालांकि लोक सेवा आयोग की ओर से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है या नहीं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – psc.uk.gov.in पर जारी किये गए थे।

UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top