CM Corner

पौड़ी हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों को धामी सरकार देगी 4-4 लाख रुपये

Ad

Pauri Accident : CM Dhami : पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सहायता से हादसे में प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top