Dehradun News

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में टिकट बुक करते ही मिलेगा कैशबैक, 100 रुपये तक का फायदा

Ad

Uttarakhand Transport : Paytm Cashback : Online Ticket : उत्तराखंड रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब बस का ऑनलाइन टिकट बुक करने पर यात्रियों को 100 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के लिए यह ऑफर शुरू किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस योजना का लाभ लेने के लिए यात्रियों को परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक करना होगा। इसके बाद पेटीएम यूपीआई के जरिए कम से कम 99 रुपये का भुगतान करना जरूरी है। भुगतान करने पर यात्रियों को स्क्रैच कार्ड मिलेगा…जिसके जरिए 100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक क्रांति सिंह ने कहा कि जिन यात्रियों ने पिछले 60 दिनों में पेटीएम से किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया है उन्हें 50 रुपये का कैशबैक और गोल्ड कॉइन्स दिए जाएंगे।

वहीं पेटीएम का नियमित इस्तेमाल करने वाले या पहले से भुगतान कर रहे उपभोक्ताओं को अगले मोबाइल रिचार्ज अथवा यूटिलिटी बिल के भुगतान के लिए 50 रुपये का वाउचर मिलेगा।

परिवहन निगम को उम्मीद है कि इस ऑफर से यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ओर आकर्षित होंगे। इससे डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को सफर की टिकट पर अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top