Pithoragarh News

Good News: पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे बड़े विमान, मिनटों में पूरा होगा सफर

Ad

Uttarakhand: Pantnagar: Pithoragarh: Aiport: Flights: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र पिथौरागढ़ में अब फ्लाइट्स से यात्रा पूरी हो पाएगी। केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनीसैनी में बने एयरोड्रोम में सार्वजनिक हवाई सेवा के लिए लाइसेंस उच्चीकृत कर दिया है। इसे धामी सरकार की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। पिथौरागढ़ में अब 2 सीटर हवाई जहाज उतारा जा सकेगा। ये टू सी श्रेणी का एयरोड्रोम होगा। हवाई सेवा को लेकर खुशखबरी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से निरंतर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा शुरू की थी। उस वक्त यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज को संचालित करने की अनुमति थी। देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन किया जाता था। लेकिन मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया। 

कोरोना का दौर खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिं धामी ने पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को दोबारा सुचारू करने हेतु केंद्र का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद केंद्र ने यहां टू बी श्रेणी का लाइसेंस जारी कर हवाई सेवा संचालन को हरी झड़ी दे दी है। माना जा रहा है मार्च से ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि पंतनगर के बाद अब दूसरे बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो सकता है। पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद अहम है और ऐसे में हवाई सेवा का संचालिन आर्थिक नजरिए से भी उत्तराखंड को फायदा पहुंचाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top