Pithoragarh News

गर्व की बात, पिथौरागढ़ निवासी शिवराज सिंह बनें NDA परीक्षा के ऑल इंडिया टॉपर

Ad

UTTARAKHAND NEWS: NDA EXAM : शिवराज सिंह पछाई ने एनडीए परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। यूपीएससी ने 16 अप्रैल 2023 को एनडीए की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। साक्षात्कार के बाद अब यूपीएससी ने परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में एनडीए के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स शाखा में चयन युवाओं का नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की फाइनल परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी निवासी होनहार छात्र शिवराज सिंह पछाई ने कमाल किया है। उन्होंने देश भर में एनडीए परीक्षा 2023 में टॉप किया है। उनके इस प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

एनडीए परीक्षा में शिवराज सिंह ने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर ऑल इंडिया में पहली रैंक प्राप्त की है। शिवराज के पिता भगत सिंह पछाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धापा में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। शिवराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल मुनस्यारी से तथा 12 वीं की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से प्राप्त की। एनडीए की परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top