Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की डेट बदली, अभी-अभी मिला है नया अपडेट

Ad

उत्तराखंड बोर्ड की बची परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विभाग ने 20 से 23 जून के बीच परीक्षाएं संपन्न कराने जाने का निर्णय लिया था जो अब बदल लिया गया है। अब 22 से 25 जून के बीच शेष परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा आदेश जारी किए है। बता दें कि परीक्षाओं को लेकर शनिवार को ही डेट शीट जारी की गई थी ।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को उत्तराखंड बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को 22 से 25 जून के बीच कराएं जाने का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड​ विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। आदेश में तिथि संसोधन के कारण का उल्लेख नहीं​ किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देहरादून में दो दिन बंद के वजह से तिथियों को बदला गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून को विकेंड में बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान पूरे शहर को सैनेटाइज़ करने का काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top