Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे 15 दिनों में होंगे घोषित,इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कराई जाएंगी परीक्षाएं

ना कोई टॉपर होगा ना मेरिट लिस्ट, हफ्ते भर में घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट!
Ad

देहरादून: कुछ दिन पूर्व शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में मूल्यांकन को लेकर फैसला लिया गया था। बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों को जल्द नतीजे जारी करने के निर्देश दिए थे। विभाग उसी तैयारी में लगा हुआ है और कोशिश है कि दो हफ्तों में नतीजे घोषित कर दिए जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 दिनों भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी हो गई है और फिर आगे की प्लानिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य, बच्चों की पढ़ाई कोरोना वायरस के चलते प्रभावित हुई है।

इसके चलते परीक्षाए रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं शिक्षकों ने बच्चों को नुकसान से बचाया और ऑनलाइन पढ़ाई कराई है। बीमारी के वजह से बच्चों को नुकसान नहीं हो इसलिए सभी बच्चों को पास करने का फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि रिजल्ट जारी करने की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जो बच्चे परीक्षाएं देना चाहेंगे उनके लिए भी काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top