Rudraprayag News

सड़क टूटने से बंद हुआ मार्ग,केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला है। कई जग भूस्खलन भी हुआ है। एक अपडेट चारधाम यात्रियों के लिए आ रहा है। कुण्ड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग संसारी की पास टूट गया है, जिससे यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

ADVERTISEMENTS Ad

बद्रीनाथ धाम व चोपता तुंगनाथ की ओर जाने वालों को NH गुप्तकाशी-रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग-चमोली मार्ग का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पेज के जरिए लोगों को जानकारी दी है।

May be an image of outdoors and text

पुलिस ने केदारधाम से बद्रीनाथ धाम की ओर चोपता होते हुए जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग को लेकर जानकारी दी है। केवल हल्के वाहनों को गुप्तकाशी-कालीमठ तिहारा- चुन्नी बैंड होते हुए ऊखीमठ-चोपता( मार्ग वनवे रहेगा)

May be an image of text that says "यातायात एडवाइजरी मई 12, 2022 दोपहर 02 बजे केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ धाम की ओर चोपता होते हुए जाने के वैकल्पिक मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए .गुप्तकाशी कालीमठ तिराहा- बैंण्ड होते हुए ऊखीमठ- वे रहेगा) (मार्ग वन- अन्य अपेक्षाकृत बड़े वाहनों के लिए •गुप्तकाशी- कुण्ड- भीरी से परकण्डी मक्कूमठ होते हुए चोपता के लिए बद्रीनाथ धाम से चमोली गोपेश्वर-चोपता होते हुए आने वाले वाहन मक्कूमठ परकण्डी होते हुए भीरी वाले मार्ग पर आयेंगे नोट: अत्यधिक भारी एवं मालवाहक वाहनों हेतु इस मार्ग से आवाजाही बंद रहेगी @uttarakhandpolice @uttarakhandcops #UKPoliceHaiSaath @uttarakhandpolice"

अन्य वाहनों को गुप्तकाशी-कुंड-भीरी से परकंडी मक्कूमठ होते हुए चोपता के लिए और बद्रीनाथ धाम से चमोली-गोपेश्वर-चोपता होते हुए आने वाले वाहन मक्कूमठ परकंडी होते हुए भीरी वाले मार्ग पर आएंगे। इसके अलावा अत्यधिक भारी व मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top