Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर आयकर विभाग भी करेगा कार्यवाही

Ad

Abdul Malik Latest Update: Haldwani Riot Update:

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा में 8 फ़रवरी को मलिक के बगीचे से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर आयकर विभाग जल्द ही शिकंजा कस सकता है। अब्दुल मलिक को शनिवार 24 फ़रवरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 8 फरवरी को दंगे के बाद मौके से फरार हुए अब्दुल मलिक की खोजबीन और उसे गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस के सामने मलिक के बगीचे से सम्बंधित कई तथ्य और प्रमाण सामने आए हैं। जिनके आधार पर पुलिस से लेकर आयकर विभाग तक अब्दुल मलिक पर सख्त कार्यवाही करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि पुलिस ने अब्दुल मलिक की संपत्ति और कमाई की जांच के सम्बन्ध में आयकर विभाग को पत्र लिखा है। पुलिस के पत्र पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या पहल से पहले विभागीय अधिकारी उच्च स्तर से जांच के अनुमोदन की प्रतीक्षा में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आदेश मिलते ही अब्दुल मलिक की कमाई और संपत्ति की जांच शुरू होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस से अब्दुल की संपत्ति और आय की जांच सम्बंधित पत्र मिलने की आयकर विभाग ने पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयकर विभाग अपनी कार्यवाही में पुख्ता सबूतों और दस्तावेजों के साथ आगे बढ़ना चाहता है इसीलिए विभाग ने मलिक के रिकॉर्ड खंगालने भी शुरू कर दिए हैं।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार अब्दुल मलिक के इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), निजी बैंक खातों, कारोबार और संस्थाओं से जुड़े बैंक खातों की भी गहनता से जांच की जाएगी। इन सभी खातों की जांच करना आयकर विभाग द्वारा होने वाली कार्यवाही का पहला चरण होगा, पहला चरण पूरा होने के बाद अब्दुल की घोषित और अन्य सम्पत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। जैसा की पहले भी पुलिस अधिकारी बता चुके हैं कि अब्दुल मलिक की उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों में भी संपत्ति है, उन सभी सम्पत्तियों और दस्तावेजों की जांच होगी। पुलिस को आशंका है कि इन सभी क्रमशः जांचों के बाद लाखों का हेर फेर सामने आ सकता है लेकिन इस आशंका की पुष्टि आयकर विभाग की जांच पूरी होने पर ही होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top