Election Talks

हल्द्वानी में दुल्हन और डीडीहाट में दूल्हे ने बारातियों संग डाला वोट, शादी के कपड़ों में आए नज़र…

Source: Jagran
Ad

हल्द्वानी: मताधिकार को सबसे बड़ा अधिकार कहा जाता है। मतदान के अंदर बहुत ताकत होती है। वो मतदान ही होता है जिससे हमारा भविष्य बनता या बिगड़ता है। इसीलिए चुनावों से काफी पहले से ही निर्वाचन आयोग मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना शुरू कर देता है। बहरहाल उत्तराखंड में वोटिंग के दिन कुछ जागरूकता के उदाहरण देखने को मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 14 फरवरी को कई जोड़ों की शादी थी। जिसमें हल्द्वानी निवासी पूजा और पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी गौरव कन्याल भी शामिल थे। अब सोमवार को ही उनकी शादी होनी थी और सोमवार को ही प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना था। लेकिन संशय यह था कि आखिर वोट कैसे डाले जाएंगे। लेकिन पूजा और गौरव ने एक रास्ता निकाला।

हल्द्वानी में पूजा अपने भाइयों के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान वह पूरे दुल्हन के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंची थी। वहीं, दुर्गम में स्थित जिला पिथौरागढ़ के डीडीहाट में दूल्हे गौरव कन्याल ने बारात जाने से पहले बारातियों के साथ मतदान किया। बता दें कि इस दौरान गौरव सजधज कर किरौली बूथ पर पूरी बारात के साथ पहुंचे थे। जहां पर सभी बारातियों ने वोट डाला।

वोट डालने के उपरांत ही बाराती हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मतदान का दौर जारी है। कुमाऊं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुबह से ही लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर वोट डाल रहे हैं। सोमवार को मतदान के लिए मैदान से बाहर तक लेकर सभी वर्गों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो फिलहाल वक्त तक कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top