Pauri News

पौड़ी की पूजा भट्ट ने नेशनल फेडरेशन कप चैंपियनशिप में जीता पदक

Ad

Pooja Bhatt, bronze medalist, national bodybuilding championship:- अगर मन में हौसला हो और कुछ कर जाने की चाह हो तो सफलता के रास्ते सरल लगने लगते हैं। ऐसी अनगिनत कहानियां है जिन के पात्रों ने मेहनत के दम पर अपनी मंजिल हासिल की है। एक ऐसी ही कहानी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से आज हम आप सभी के बीच में लाए हैं। उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना खानपुर में तैनात महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने वह कर दिखाया है, जिस कारण वे अब अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार की पूजा भट्ट ने 13th नेशनल फेडरेशन कप चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है। वास्को, गोवा में आयोजित महिलाओं की आल इंडिया बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन में पूजा भट्ट को यह सफलता हासिल हुई है। नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूजा भट्ट ने हरिद्वार पुलिस समेत उत्तराखण्ड पुलिस का भी नाम रोशन किया है। पूजा भट्ट मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर पूजा देहरादून शिफ्ट हो गई थी। तीन भाइयों की अकेली बहन पूजा भट्ट कुछ साल पहले ही उत्तराखण्ड पुलिस का हिस्सा बनीं। अपने व्यस्त शेड्यूल में से भी समय निकालकर उन्होंने अपनी बॉडीबिल्डिंग की हॉबी को जारी रखा। इस से पहले पूजा मिस ऋषिकेश 2022 भी रह चुकी हैं। यही नहीं वे उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एशोसियेशन द्वारा हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता भी रही हैं।

SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हरिद्वार पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट की इस उपलब्धि पर उनको सम्मानित किया। उन्होंने पूजा को बधाई देते हुए उनकी इस उपलब्धि को अन्य महिलाओं के लिए अनुकरणीय बताया। पूजा भट्ट की उपलब्धि पर उन्हें कप्तान साहब द्वारा इस प्रतियोगिता में हवाई जहाज से आने जाने का किराया देने की घोषणा की गई। इस पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए पूजा भट्ट कहती हैं कि, कप्तान साहब ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने पूजा की पोस्टिंग की समस्या भी सैकंड में सुलझा दी। वो बताती हैं कि अब उन्हें अपनी तैयारी के लिए अधिक समय मिल पाएगा, जिससे वे अब आगे की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल के लिए जोर–शोर से तैयारी कर सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top