Dehradun News

शाबाश…देवभूमि के प्रखर चमोली ने थाईलैंड में देश के लिए जीते दो मेडल

Ad

देहरादून: देवभूमि के एक और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ने प्रदेश व देश का नाम विदेश में रौशन किया है। इस बार खुशखबरी बैडमिंटन कोर्ट से आई है। देहरादून निवासी प्रखर चमोली ने थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम किए हैं। प्रखर ने अलग अलग वर्गों में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि थाईलैंड के पटाया में एशियन यूथ पैसेफिक डेफ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अंडर 21 वर्ग में भारत ने तीन गोल्ड समेत कुल 11 मेडल जीते हैं। इसमें देहरादून के रहने वाले प्रखर चमोली ने मिक्स डबल व पुरुष डबल वर्ग में दो रजत पदक अपने नाम किए।

टीम के कोच सुधीर शर्मा ने जानकारी दी और बताया कि प्रखर ने मिक्स मुकाबले में आदित्य के साथ मिलकर और डबल मुकाबले में ऋतिक के साथ मिलकर रजत पदक जीते हैं। प्रखर की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके परिवार के लोग भी इस उपलब्धि से खासा प्रभावित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top