Uttarakhand News

विश्व के पर्यटन मंत्री हैं सतपाल महाराज…दुबई गए कैबिनेट मंत्री पर प्रीतम सिंह ने बोला हमला

Ad

देहरादून: इन दिनों राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज विदेश दौरे पर दुबई गए हुए हैं। ऐसे में चार धाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के बड़े नेता प्रीतम सिंह ने उन पर हमला बोला है। प्रीतम सिंह ने साफ तौर पर कहा कि महाराज सिर्फ राज्य ही नहीं पूरी दुनिया के पर्यटन मंत्री हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है। ऐसे में चार धाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर लगातार कांग्रेस द्वारा सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार बिना कोरोना के डर से यात्रा शुरू हुई है। ऐसे में यात्री भारी मात्रा में पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से कई बार व्यवस्थाओं में कमी देखी जा रही है।

इसीलिए लगातार कांग्रेस के नेता सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। बीते दिन प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्था सबके सामने है। यात्रियों को परेशानी हो रही है। सरकार के दावे झूठे पड़ रहे हैं। ऐसे में विदेश दौरे पर गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर उन्होंने कहा कि महाराज प्रदेश के नहीं विश्व के पर्यटन मंत्री हैं क्योंकि वह विश्व की बात करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top