National News

रैली कांग्रेस की लेकिन नारे पीएम मोदी के, इस तरफ जा रहा है ये चुनाव !

Ad

हल्द्वानी:लोकसभा चुनाव का पहला चरण अब सिर्फ 2 दिन दूर है। 11 अप्रैल यानी पहले चरण के लिए आज  प्रचार का आखिरी दिन है। सभी पार्टियों में प्रचार को लेकर खासी हलचल मची है। जहाँ एक तरफ बीजेपी के अनुभवी स्टार प्रचारक नरेन्द्र मोदी पार्टी प्रचार के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहें हैं। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। दोनों ही रोड शो और रैलियों आदि के जरिेए अपनी मजबूत छवि जनता के ज़हन में स्थापित करना चाहते हैं। इसी कोशिश में प्रियंका आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। बिजनौर में प्रियंका के रोड शो के दौरान हालात उनके इच्छा के विपरीत ही हो गये। हंगामा इस कदर हो गया कि रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रियंका कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो कर रही थीं।

दरअसल, बिजनौर में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं तब वहां पर कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता आ गए।तभी प्रियंका ने उनकी ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उनपर फूल-कांग्रेस का झंडा फेंक दिया।जिसके बाद वहां मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर हैं के नारे लगा रहे थे, तो वहीं बीजेपी वालों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका के काफिले के सामने ही खड़े हो गए, जिनपर प्रियंका ने फूल-मालाएं फेंकी।

गौर देने वाली बात यह है कि बिजनौर में पहले चरण में 11 अप्रैल को ही मतदान होना हैं, यहां कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बीजेपी के कुंवर भारतेंद्र सिंह और बसपा के मलूक नागर के बीच मुकाबला है। पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को सोमवार को यहां पर आना था, जहां रोड शो और रैली का कार्यक्रम था। लेकिन खराब मौसम की वजह से ये नहीं हो सका और आज प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो करने पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

बिजनौर के अलावा प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में भी चुनावी सभा करेंगी। सहारनपुर में कांग्रेस की ओर से इमरान मसूद उम्मीदवार हैं, जिनका मुकाबला महागठबंधन और भाजपा से है।सहारनपुर के देवबंद में ही हाल ही में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की साझा रैली हुई थी।आज शाम पांच बजे ही पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा।पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को देश के बीस राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है, इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटें शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top