Nainital-Haldwani News

ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉलेज सुर्खियों में, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Ad

हल्द्वानी: ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग सुर्खियों में है। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं रविवार को मामला तब सामने आया जब छात्राओं ने कॉलेज परिसर में न्याय के लिए हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टिल में खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्हें अभिभावकों से बात करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने एक जगह बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कॉलेज प्रबंधन के आईपी सिंह से वार्ता हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के बाद जब पत्रकार कॉलेज में पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई। इसके अलावा उनके साथ अभद्रता होने की बात भी सामने आई है। छात्राओं ने पुलिस के समक्ष कहा कि उनके कॉलेज के कमरों की सफाई नहीं होती है। गंदगी के वजह से बीमारी होने का डर रहता है। सुबह आठ बजे से छात्राओं का हंगामा व धरना प्रदर्शन के साथ नारेबाजी जारी है। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राओं की प्रबंध निदेशक से छह सूत्रीय मांगो को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top