Uttarakhand News

इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

Ad

देहरादून: खटीमा विधानसभा सीट से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा की विधानमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड के इतिहास में कई समीकरण बदल गए हैं। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम होंगे। वह रविवार को शपथ लेंगे। चूकिं उनका कार्यकाल करीब 7-8 महीने का रहेगा तो कैबिनेट में फेरबदल के आसार कम है।

ADVERTISEMENTS Ad

लंबे वक्त से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से मुख्यमंत्री नहीं ( भाजपा की ओर से ) बना था, लोगों की शिकायत रहती थी ,जिसे राजनैतिक नजरिए से दूर करने की कोशिश भाजपा आलाकमान ने की है।

भाजपा ने विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर नई टीम के आगमन की शुरूआत कर दी है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां कुछ इस तरह के प्रयोग कामयाब हुए थे। वह नेता केवल राज्य ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी भूमिका निभाते हैं।

विधायक पुष्कर सिंह धामी की कोशिश रहेगी कि राज्य युवाओं के वोट बैंक को भाजपा के पाले में किया जाए, फिलहाल भाजपा कोरोना काल व कुंभ आयोजन को लेकर विरोध का सामना कर रही है। इसके अलावा पिछले 4 महीने में तीसरे मुख्यमंत्री की नियुक्ति भी जनता फिलहाल रास नहीं आ रही है।

विधायक पुष्कर सिंह धामी युवा हैं और भाजपा दल में कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने अपना करियर धामी की देखरेख में ही शुरू किया है। वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं और युवाओं की सोच व ऊर्जा को अपने काम में इस्तेमाल कर राज्य को लेकर लोगों की सोच को बदल सकते हैं। ये तभी मुमकिन होगा , जब वह स्वतंत्र होकर अपनी सोच के जरिए राज्य को आगे बढाए जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top