Uttarakhand News

CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे
Ad

देहरादून: प्रदेश को 11वां मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा से दो बार विधायक चुने गए युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपी गई है। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने जनता को सबसे ज़रूरी कड़ी बताया है। उन्होंने कहा जनता कि भरोसे पर खरे उतरना प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शुक्रवार देर रात संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सभी विधायक व भाजपा नेता बैठक के लिए पहुंचे। बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई।

बहरहाल अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं। जहां वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि आज ही शाम 6 बजे पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:11वें सीएम की रेस में ये 4 नाम सबसे आगे,बाकि तो भाजपा चौंकाने के लिए विख्यात है

यह भी पढ़ें: सीएम पद से इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत ने सल्ट उपचुनाव का किया जिक्र

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

यह भी पढ़ें: फिलहाल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत NOTOUT, प्रेस वर्ता में इस्तीफा नहीं,गिनाई उपलब्धियां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का अगला सीएम कौन…केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक बनाए गए

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे देहरादून, कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top