Sports News

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, थाईलैंड की खिलाड़ी को हराकर जीता स्विस ओपन का खिताब

Ad

नई दिल्ली: लीजिए फिर एक बेटी ने भारत का सरना साकार किया है। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने स्विस ओपन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में दुनिया की नंबर-7 खिलाड़ी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराकर पहली बार स्विस ओपन सुपर 300 का खिताब जीता है। हालांकि दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा है। पहले गेम में थाईलैंड की खिलाड़ी ने दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु को टक्कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन दूसरे गेम में सिधु ने वर्ल्ड नंबर-11 ओंगबामरुंगफान को कोई मौका नहीं दिया। बता दें कि सिंधु और बुसानन के बीच यह 17वां मुकाबला था। इसमें सिंधु को 16 मैच में जीत मिली है। उन्हें एकमात्र हार 2019 के हॉन्गकॉन्ग ओपन में मिली थी। सिंधु ने साल का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले वह जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने में कामयाब रही थीं।

गौरतलब है कि सिंधु ने 2019 में बासेल में ही वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। मैच पर नजर डालें तो एक समय मुकाबला 13-13 की बराबरी पर था। लेकिन इसके तुरंत बाद तीन पॉइंट हासिल कर सिंधु ने बढ़त बनाई। बुसानन ने कई बार वापसी की। मगर सिंधिु लगातार अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top