Sports News

आर माधवन के बेटे वेदांत ने एक साथ जीते पांच गोल्ड मेडल, ये फैमिली अलग है…

Ad

नई दिल्ली: ऐसा भी नहीं है कि सारे बॉलीवुड कलाकारों के बच्चे उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। स्टारकिड होने के बाद भी आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने देश का नाम रौशन करने का बीड़ा उठाया है। वेदांत ने अब मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगे का मान बढ़ा दिया है। हर कोई वेदांत, उनके पिता और पूरे परिवार की तारीफ कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि वेदांत माधवन ने मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था और उन्होंने इसमें उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर, 400 और 1200 मीटर वाली प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वेदांत बाकी स्टारकिड से अलग हैं। अन्य एक्टर्स के बच्चे फिल्मों में करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन आर माधवन के बेटे वेदांत ने कुछ और ही सोचा था।

वेदांत ने एथलेटिक्स को चुना भी और अब हर रोज देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। आर माधवन का सहयोग भी सराहनीय रहा है। कोविड की वजह से जब देश में सारे स्विमिंग सेंटर बंद थे, तो आर. माधवन बेटे वेदांत को लेकर दुबई चले गए थे। उन्होंने बताया था कि, बेटा ओलंपिक के सपने को सच करने में जुटा है। गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 में वेदांत ने सात मेडल्स जीते थे। वेदांत ने इस प्रतिस्पर्धा में 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top