Dehradun News

उत्तराखंड की जनता से बोले राहुल गांधी,मेरे परिवार ने भी आपकी तरह कुर्बानी दी है…

उत्तराखंड की जनता से बोले राहुल गांधी,मेरे परिवार ने भी आपकी तरह कुर्बानी दी है...
Ad

देहरादून: देवभूमि के चुनावी समर में हर पार्टी के बड़े नेता अपनी अपनी तरफ से आकर मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी देहरादून पहुंचे। कांग्रेस की विजय सम्मान रैली में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा और मेरे परिवार का पुराना रिश्ता है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता व दादी को भी याद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने दून स्कूल से पढ़ाई की है। इसलिए मैं और मेरा परिवार हमेशा से यहां से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है, वही इसका मतलब समझ सकता है। देश के लिए जो कुर्बानी (sacrifice) उत्तराखंड के लोगों ने दी है, वही कुर्बानी मेरे परिवार ने भी दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड ने देश के लिए बहुत बलिदान दिया है। 1971 के युद्ध में भारत की जीत हमारी एकजुटता के कारण हुई थी। लेकिन मौजूदा समय में देश का बांटा जा रहा है। सिर्फ दो तीन पूंजीपतियों (businessmen) के फायदे के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गलती मानकर कृषि कानून वापस तो लिया लेकिन जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए भाजपा की सरकार को हटाना होगा। हेलिकॉप्टर, हवाई जहाज, तोप से नहीं देश हर नागरिक के मजबूत होने से मजबूत होता है। वर्तमान में देश की आर्थिक शक्ति (Financial power) को नष्ट किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि विभिन्न जगहों पर होने वाले समारोहों में देश के लिए 32 गोली खाने वाली स्व इंदिरा गांधी (Late Indira Gandhi) का नाम तक नहीं। उन्होंने पीएम मोदी की मार्केटिंग पर टिप्पणी की और कहा कि मोदी ने गंगा में स्नान ऐसे किया जैसे आजतक किसी ने गंगा में स्नान नहीं किया। जैसे मोदी अकेले हिंदुस्तानी हैं, जो गंगा में स्नान कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top