National News

अपराध का खौफनाक रूप: छात्रा का बलात्कार ,हत्या ,फिर जलाकर पेड़ पर लटकाया शव

Ad

 

नई दिल्ली:आजकल बढ़ती उन्नति के साथ जीवन की कीमत भी घटती जा रही है । आज के मनुष्य में मानवीय गुणों का बेहद अभाव है। तभी तो जरा-जरा सी बात में किसी भी तरह का व्यक्ति हो, किसी की भी जान लेने को तैयार रहता है।खासतौर पर महिलाओं से जुड़े ज़घन अपराधों की खबरें आये दिन सामने आती रहती हैं।अभी बीती जनवरी के एक हादसे ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए थे।मुंबई में एक खौफनाक वारदात सामने आई थी, जहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी को जिंदा आग के हवाले कर जला दिया था। लोंगों के ज़हन से इस खबर का असर मिटा भी नहीं था कि फिर ऐसी ही एक वारदात सामने आई है । इधर रायचूर में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ हैवानियत की हद पार कर दी गयी। छात्रा को जलाकर उसकी लाश को पेड़ पर लटका दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad

कर्नाटक के रायचूर में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक इंजीनियरिंग की छात्रा को बेरहमी से जलाकर मार डाला गया। यह घटना है 16 अप्रैल की जब एक इंजीनियरिंग की छात्रा मधु का जला हुआ शव मिला था। जो एक सुनसान जगह पर पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर छानबीन की तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ । जिसमें लिखा था कि उसने खुद अपनी जान ली है। क्योंकि परीक्षा में उसके नंबर अच्छे नहीं आए थे। लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला खुलकर सामने आ गया।हैरानी की बात थी कि अगर मधु ने खुद को आग लगाकर जान दी तो उसकी लाश को पेड़ से किसने लटकाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच पड़ताल शुरू की। मधु के परिवार को पूरा शक था कि उसकी हत्या की गई है।

मृतक छात्रा के घरवालों ने रायचूर के एसपी किशोर बाबू से मुलाकात की। उन्हें भी इस बारे में अवगत कराया। बाद में एसपी किशोर ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है कि छात्रा की हत्या की गई है। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।।कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि उसे जलाकर लटकाने से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया था।और 13 को अप्रैल को उसकी मौत हो गयी थी ।शुक्रवार की सुबह तक पर मधु के लिए न्याय की मांग करने वाली याचिका को 20,000 से अधिक हस्ताक्षर मिल चुके थे।हालांकि अभी तक पुलिस ने घटना स्थल की कोई तस्वीर जारी नहीं की है।अभी तक पकड़े गए आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं। लेकिन उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।मधु की दर्दनाक मौत को लेकर युवाओं में खासा रोष है।नाराज यूजर्स हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।कुछ यूजर्स ने मौका-ए-वारदात की भयावह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top