Uttarakhand News

उत्तराखंड: स्कूलों की मनमानी की शिकायत, 256 में छापेमारी के बाद 22 को नोटिस

Ad

देहरादून: अप्रैल में स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है। अभिभावक बच्चे का एडमिशन किताबों और स्कूल ड्रेस खरीदने में व्यस्त रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी स्कूल द्वारा किताबों और अन्य चीजों में मनमानी करने की बात सामने आई। शिकायत महानिदेशक शिक्षा आईएएस बंशीधर तिवारी के समक्ष पहुंची तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के 256 निजी स्कूलों में छापे मारे गए हैं। इन स्कूलों में एनसीईआरटी के बजाय प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी किताबें लगीं हैं। छापे के दौरान हरिद्वार में छात्र-छात्राओं को 3400 रुपये में समस्त विषयों की डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही थीं।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि क़ई निजी स्कूलों में सरकारी पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं लगी हैं। इसी के साथ वे स्कूल मनमर्जी की फीस भी लें रहे हैं।

जनकारी के मुताबिक,नैनीताल में 49, रुद्रप्रयाग में 10, बागेश्वर में नौ, देहरादून में 21, चमोली में 77, हरिद्वार में 37, अल्मोड़ा में 31, टिहरी में 11 और उत्तरकाशी में 11 स्कूलों में छापे मारे गए। नैनीताल के 21 और हरिद्वार के एक स्कूल को नोटिस दिया गया है।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने साफ किया कि मनमानी करने वाले स्कूलों की एनओसी रद्द की जाएगी। वहीं महंगी किताबों के लिए दबाव बनाने की जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायत सही मिली है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top